कोलकाता , दिसंबर 06 -- पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शनिवार को न्यूनतम तापमान में काफी गिरावाट देखी गयी और ठंडी हवाओं के चलने से ऐसा महसूस हो रहा है कि शहर में सर्दी ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है।

राजधानी में न्यूनतम तापमान एक ही दिन में तीन डिग्री गिर गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। आज न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित