कोरबा , अप्रैल 20 -- त्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार देर रात तेज आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली और बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर, कपाटमुड़ा रोड में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई, जिससे बगल के घर में सो रहे पति-पत्नी और उनका छोटा बच्चा मलबे में दब गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष वर्मा द्वारा बनवाए जा रहे मकान की दीवार गिरने से पड़ोसी अजय धनवार के घर को भारी नुकसान पहुंचा। घटना के समय अजय धनवार, उनकी पत्नी और बच्चा घर के अंदर सो रहे थे। दीवार गिरने से तीनों ईंटों के मलबे में दब गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित