बैतूल , जनवरी 26 -- मध्यप्रदेश के बैतूल रेलवे स्टेशन के पास नागपुर से खंडवा जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी के एक वैगन से अचानक धुआं उठने लगा।
रविवार रात हुए इस हादसे के बाद गार्ड ने स्थिति देखते ही स्टेशन प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद तुरंत नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। मालगाड़ी को तीसरे नंबर प्लेटफॉर्म पर रोका गया, जहां दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर जल्द ही काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आग बुझाने के बाद मालगाड़ी को सुरक्षित उसके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित