कोटा , अप्रैल 17 -- राजस्थान में कोटा के जिला कलेक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत मांदलिया में रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान श्री समारिया ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करके उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 20 परिवाद प्राप्त हुए। इनमें पीएचईडी के छह जेवीवीएनएल के पांच, पंचायती राज विभाग के दो, पशु चिकित्सा विभाग का एक, राजस्व विभाग के दो, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का एक, पीडब्ल्यूडी के दो और कृषि उपज मंडी से संबंधित एक परिवाद शामिल रहे।

श्री सामरिया ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक परिवादी की समस्या का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित