कोटा , फरवरी 07 -- राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार रात एक इमारत गिरने से उसके मलबे कई लोग दब गए जिनमें गंभीर रूप से घायल करीब दस लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायलों को एमबीएस अस्पताल लाया जा रहा है जहां दस से अधिक घायलों को भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलने पर शिक्षा मंत्री मदनलाल दिलावर एवं विधायक संदीप शर्मा मौके पर पहुंच गए है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

इससे पहले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया और मलबे दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित