कोटा , जनवरी 19 -- राजस्थान में कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर जे.के. लोन अस्पताल के बाद अब मेडिकल कॉलेज परिसर में भी रामाश्रय भवन का निर्माण किया जाएगा।
प्रस्तावित चार मंजिला इस भवन में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के तीमारदारों को अस्पताल परिसर में ही नि:शुल्क ठहराव, भोजन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 जनवरी को रामाश्रय भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन करेंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि वर्तमान में कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा जे.के. लोन अस्पताल परिसर में 6.5 करोड़ रुपये की लागत से 342 बेड क्षमता का तीन मंजिला रामाश्रय भवन निर्माणाधीन है। मेडिकल कॉलेज परिसर में 11 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित रामाश्रय भवन कुल 767 बेड की क्षमता का होगा। इसमें भूतल पर 106 बेड, प्रथम तल पर 228 बेड और तृतीय एवं चतुर्थ तल पर 228-228 बेड उपलब्ध होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित