कोटा , फरवरी 21 -- राजस्थान में चंबल रिवर फ्रंट पर आयोजित हो रहे 'कोटा महोत्सव' के प्रति आमजन के उत्साह और रुझान को देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार को रिवरफ्रंट पश्चिमी छोर पर प्रवेश पूरे दिन के लिए नि:शुल्क कर दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि रविवार को रिवरफ्रंट पर आने वाले दर्शकों को किसी भी प्रकार के पूर्व पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। रविवार को बच्चों की छुट्टी होने के कारण, परिवार के साथ महोत्सव का आनंद लेने के लिए यह विशेष रियायत दी गई है।

सू्त्रों ने बताया कि निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था रविवार सुबह से लेकर शाम तक पूरे दिन के लिए प्रभावी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित