कोटा , फरवरी 13 -- राजस्थान में पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल के विद्युत लोको शेड में देश का पहला स्वचालित लोको धुलाई संयंत्र स्थापित किया गया है।
मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा ने शुक्रवार को बताया कि इस आधुनिक संयंत्र का सफल परीक्षण किया गया, जिसमें दो विद्युत इंजनों की धुलाई करके प्रणाली की कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया। संयंत्र का विधिवत कार्य शीघ्र संपन्न किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह परियोजना करीब एक करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से स्थापित की गयी है। वर्तमान में संयंत्र परीक्षण चरण में है और निर्धारित समयसीमा के अनुरूप इसे शीघ्र संचालन में लाया जाएगा। यह परियोजना वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर मोहन सिंह मीणा के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में स्थापितकी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित