कोटा , मार्च 07 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शनिवार को शंभूपुरा में कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना एवं परवन अकावद वृहद पेयजल परियोजना के लिए भूमि पूजन भी किया गया ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से सम्बोधित किया। कार्यक्रम में राज्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री गौतम कुमार दक, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर तथा अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित