चित्तौड़गढ़ , मार्च 22 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व एक महिला से चैन लूटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कोटा के शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि गत 19 मार्च को एक महिला स्कूटी से अग्रसेन मांगलिक भवन, गांधीनगर जा रही थी। इसी दौरान आयकर विभाग कार्यालय के आगे मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चैन छीन ली और फरार हो गये।
पुलिस ने बताया कि इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान की और कोटा के शाहरूख उर्फ दाढ़ी पठान को पकड़ा गया। उससे पूछताछ के बाद उसके दो साथियों इम्तियाज और सलमान को नामजद किया गया है, दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। शाहरुख ने उसी दिन एक और महिला के गले सेे चैन छीनी थी, लेकिन उसका मामला दर्ज नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित