रांची , दिसंबर 30 -- झारखंड के रांची के रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर राजधानी के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रहा है।

कॉरिडोर के नीचे का स्थान भी आमजनों के लिए उपयोगी हो, इस निमित्त आज एनएचआई के अधिकारी ओलंपिक संघ के अधिकारियों के साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज निरीक्षण किया। ओटीसी ग्राउंड की तरफ एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे इंडोर स्पोर्ट्स सेंटर इनडोर गेम्स सेंटर, पार्क, ओपन जिम के निर्माण करने के लिए एनएचआई के अधिकारियों को निर्देशित किया।

साथ ही ओलंपिक संघ के पदाधिकारी कैसे यहां पर यहां के बच्चों को खेल के माध्यम से प्रशिक्षित करना, यहां के आसपास के बच्चे कैसे खेल में इसका उपयोग कर सके। सुबह में यहां के बुजुर्गों के लिए मॉर्निंग वॉक और युवाओं के लिए जिम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

श्री सेठ ने कहा इस स्थान पर आमजनों के आवाजाही के लिए क्रॉसिंग भी बनाया जाएगा, ताकि कॉरिडोर के नीचे से आवागमन करने वालों को कोई समस्या नहीं हो। अधिकारियों के साथ नागा बाबा खटाल और लोकभवन के सभी एलिवेटेड कॉरिडोर का अवलोकन किया। इस स्थान पर भी कफी जगह खाली है, जिसके जनहित में उपयोग पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

यहां पर कॉरिडोर के नीचे खाली पड़े स्थान पर ओपन जिम पार्क पार्किंग के निर्माण पर बातचीत हुई। आमजनों की आवाजाही के लिए क्रॉसिंग सड़क के निर्माण के लिए भी निर्देशित किया ताकि कॉरिडोर के नीचे से गुजरने वाले लोगों को किसी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित