नयी दिल्ली , अप्रैल 10 -- कॉमनवेल्थ स्पोर्ट (सीएस) के अध्यक्ष डोनाल्ड रूकारे की अगुवाई में भारत पहुंचे पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अहमदाबाद में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की तैयारियों का जायजा लिया।

कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन (भारत) ने शुक्रवार को कॉमनवेल्थ स्पोर्ट (सीएस) के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे का स्वागत किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इसके अध्यक्ष डोनाल्ड रुकाारे ने किया, उनके साथ मुख्य कार्यकारी केटी सैडलियर और गेम्स तथा एश्योरेंस के निदेशक डैरेन हॉल भी थे। यह प्रतिनिधिमंडल आठ से 11 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न स्थलों का निरीक्षकण करेंगा।

प्रतिनिधिमंडल ने कई शहरों अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा और एकता नगर के प्रमुख स्थलों और बुनियादी ढांचे का जायजा लिया गया। इस दौरे में महात्मा मंदिर, वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नरेंद्र मोदी स्टेडियम और आईआईटी गांधीनगर जैसे प्रतियोगिता स्थलों का निरीक्षण शामिल था, साथ ही गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और शहर के प्रशासन के साथ बैठकें भी हुईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित