भरतपुर , मार्च 18 -- राजस्थान में बुधवार को करौली के हिंडौन मार्ग पर रैमजा गांव के पास मोटरसाइकिल के एंबुलेंस की चपेट में आ जाने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि दूसरा श्रद्धालु घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार ये श्रद्धालु कैलादेवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे कि उनकी मोटरसाइकिल 108 एंबुलेंस की चपेट में आ गई।
हादसे के मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश में फिरोजाबाद के संतोष नगर निवासी प्रकाश शर्मा (32) के रूप में की गई है जबकि घायल छोटेलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित