भभुआ , मार्च 19 -- ैती नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही कैमूर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विशेष एवं व्यापक सुरक्षा इंतजाम किये हैं।

प्रशासन ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर पहुंचकर विधि-व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ ) एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) लगातार स्थल निरीक्षण कर व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे है, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

प्रशासन ने मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किये हैं और यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के साथ चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता साफ-सफाई एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित