भभुआ, मार्च 15 -- बिहार में कैमूर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।
मोहनियां के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला गांव निवासी विष्णुकांत मिश्र (55) अपनी पत्नी को मायके भेजने के लिये उसे ई.रिक्शा पर बैठा रहे थे। इस दौरान विष्णुकांत मिश्र की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।
श्री कुमार ने बताया कि इस सिलसिले में अमित कुमार दुबे के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापामारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित