देहरादून , मार्च 19 -- उत्तराखंड के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज की कुशलक्षेम जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार अपराह्न ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पहुंचे।

श्री धामी ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को उनके उपचार में सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित