नयी दिल्ली , अप्रैल 25 -- अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया कदम बताया है।

कैट ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह सख्त कार्रवाई देश के उन करोड़ों लोगों की मेहनत की कमाई की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, जिन्होंने इस संस्था पर विश्वास कर अपना पैसा जमा किया था।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और लोकसभा सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि आरबीआई का यह आदेश बार-बार नियमों की अनदेखी, प्रबंधन संबंधी विफलताओं तथा केंद्रीय बैंक के निर्देशों की अवहेलना के बाद आया है। साल 2024 में भी आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक की बैंकिंग गतिविधियों पर कड़े प्रतिबंध लगाये थे, लेकिन संस्था आवश्यक सुधार करने में विफल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित