प्रयागराज , जनवरी 24 -- ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शनिवार को कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री किसी 'अहंकारी' के बजाय केशव प्रसाद मौर्य जैसे 'समझदार व्यक्ति' को होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर ऐसा व्यक्ति नहीं होना चाहिए जो जिद्दी हो और बदले की भावना से काम करता हो।

शंकराचार्य ने श्री मौर्य के उस बयान का स्वागत किया जिसमें उन्होंने शंकराचार्य से जुड़ी घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि श्री मौर्य समझते हैं कि इस मामले को और नहीं बढ़ाया जाना चाहिए, क्योंकि वह जानते हैं कि इससे पार्टी को नुकसान हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित