माउंट मॉन्गानुई (न्यूजीलैंड) , दिसंबर 20 -- केवम हॉज (नाबाद 109) , ऐलेक ऐथनेज (45) और जस्टिन ग्रीव्स (43) की जूझारू परियों के दम पर वेस्टइंडीज ने तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को स्टंप्स के समय छह विकेट पर 381 रन बना लिये है। हालांकि वह न्यूजीलैंड के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से अभी भी 194 रन पीछे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित