नोएडा , मार्च 18 -- वैश्विक परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स ब्रांड केल्मे ने भारत में अपने पहले एक्सपीरिएंशियल स्टोर (नोएडा) और राष्ट्रीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लॉन्च के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया है। इसका उद्देश्य देश में तेजी से बढ़ रही प्रतिस्पर्धी और ग्रासरूट स्तर की एथलीट कम्युनिटी को बेहतर परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स गियर उपलब्ध कराना है।

आरएसएन स्पोर्ट्स द्वारा भारत में लाए गए इस ब्रांड का उद्देश्य भारत के स्पोर्ट्स इकोसिस्टम में मौजूद एक महत्वपूर्ण कमी को दूर करना है- ग्रासरूट स्तर के गंभीर खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता-स्तर के परफॉर्मेंस गियर की सीमित उपलब्धता।

बाजार में प्रवेश के साथ ही केल्मे इंडिया ने 'प्रोजेक्ट 1000' की घोषणा की, जो तीन वर्षों की एक पहल है। इसका उद्देश्य देशभर से 1,000 उभरते खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रोफेशनल-ग्रेड स्पोर्ट्स गियर, मेंटरशिप और संरचित विकास के अवसर प्रदान करना है।

प्रोजेक्ट 1000 के माध्यम से केल्मे भारत की अगली पीढ़ी के ओलंपिक स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने में योगदान देना चाहता है।

यह पहल देशभर के स्पोर्ट्स अकादमियों, क्लबों और कोचों के साथ मिलकर प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की पहचान करेगी और उन्हें वह संसाधन उपलब्ध कराएगी, जो ग्रासरूट ट्रेनिंग और प्रोफेशनल स्पोर्टिंग इकोसिस्टम के बीच मौजूद अंतर को पाट सके। चयनित खिलाड़ियों को केल्मे के अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग वातावरण और प्रोडक्ट डेवलपमेंट सुविधाओं का अनुभव भी मिल सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित