जयपुर , अप्रैल 03 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि केरल विधानसभा चुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) की स्थिति अच्छी है और यह मोर्चा चुनाव जीतेगा।
केरल का दौरा कर लौटे श्री गहलोत ने शुक्रवार को हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्रम में स्थिति अच्छी है और यूडीएफ चुनाव जीतेगा। उन्होंने कहा कि वहां पर अच्छा माहौल है और लोग समझ गए हैं कि वहां के मुख्यमंत्री के खिलाफ बहुत ज्यादा सत्ता विरोधी लहर है।
श्री गहलोत ने कहा कि पाँच साल पहले जो वादे किए थे ,उन्हें पूरा नहीं किया गया है । यह भी एक मुद्दा बना हुआ है और इसे देखकर लगता है कि यह चुनाव एकतरफा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित