कन्नूर , फरवरी 27 -- केरल के अरलम फार्म में शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी ने 40 साल के एक आदिवासी युवक को कुचलकर मार डाला।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अनीश (40) के तौर पर हुई है, जो राज्य के अकेले पुनर्वास केंद्र अरलम फार्म के 10वें ब्लॉक में रहने वाले सोमन का पुत्र था। यह घटना सुबह आज तड़के चार बजे हुई। हादसे के समय अनीश और उसका परिवार अपने घर के पास एक हाथी को देखकर घर से बाहर निकले। उनकी पत्नी अंबिली और पुत्र आदि कृष्णन हाथी के हमले में बाल-बाल बच गए, क्योंकि दोनों घर के अंदर वापस भाग गये। खबर है कि अनीश ने घर के पीछे की तरफ भागकर हाथी को भगाने की कोशिश की लेकिन हाथी ने अपनी सूंड से उस पर हमला कर दिया और उसे कुचल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित