मुंबई , मार्च 17 -- भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई आगामी केरल विधानसभा चुनाव में आक्रामक प्रचार अभियान चलाने के लिए राज्य के करीब 55 विधायकों को तैनात करेगी।
सूत्रों के अनुसार, इन विधायकों को 20 मार्च से चरणबद्ध तरीके से केरल भेजा जाएगा, जहां वे विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रत्येक विधायक को अपने-अपने क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों का समन्वय, मतदाताओं से संपर्क और संगठनात्मक कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी दी जाएगी। यह कदम केरल में पार्टी की मौजूदगी मजबूत करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां भाजपा को अब तक चुनावी सफलता सीमित ही मिली है।
केरल विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित