तिरुवनंतपुरम , अप्रैल 09 -- केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान गुरुवार सुबह शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उम्मीदवार शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे ताकि अपने पक्ष में माहौल बनाया जा सके।
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने तड़के सात बजे जवाहर नगर एलपीएस मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वरिष्ठ नेता कुम्मानम राजशेखरन ने एसपी फोर्ट स्थित फोर्ट स्कूल में मतदान किया।
एनडीए उम्मीदवार आर श्रीलेखा ने कॉटन हिल एलपी स्कूल (बूथ संख्या 104) में मतदान किया। वहीं वी मुरलीधरण ने उल्लूर कोट्टारम बूथ पर वोट डाला, जबकि एस सुरेश और युवराज गोकुल ने भी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मताधिकार का उपयोग किया।
तिरुवनंतपुरम निगम के मेयर वी वी राजेश ने सेंट जोसेफ स्कूल में मतदान किया, जबकि अनिल एंटनी ने जगती स्थित सरकारी स्कूल में वोट डाला। पीके कृ्ष्णदास ने कट्टाक्कडा के कुलथुम्मल हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। वरिष्ठ नेता ओ राजगोपाल ने ज्यादा उम्र होने की वजह से इस बार होम वोटिंग का विकल्प चुना।
इसके अलावा शोभा सुरेंद्रन, के सुरेंद्रन और सुरेश गोपी समेत अन्य नेताओं ने भी सुबह के समय अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान किया।
प्रमुख नेताओं के शुरुआती मतदान से राज्यभर में पार्टी की सक्रियता और संगठित तैयारी का संकेत मिला। उन्हें देखते हुए मतदाता भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित