नयी दिल्ली , फरवरी 12 -- आगामी केरल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए गुरुवार को 'प्रचार समिति' और 'घोषणापत्र समिति' के गठन को मंजूरी दे दी।

यह जानकारी कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने प्रेस विज्ञप्ति में दी। इसमें बताया गया है कि प्रचार समिति के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को नियुक्त किया गया है, जबकि सांसद डॉ. शशि थरूर को सह-अध्यक्ष बनाया गया है। श्री शफी परंबिल को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा हिबी ईडन, रोजी एम जॉन, सी.आर. महेश, मथ्यू कुज़लनादन, राम्या हरिदास, एम. लिजू और दीप्ति मैरी वर्गीज को सदस्य बनाया गया है।

कांग्रेस ने घोषणापत्र समिति की कमान बेनी बेहानन को सौंपी गई है। इसमें कोडिक्कुन्निल सुरेश को सह-अध्यक्ष, डीन कुरियाकोस और एडवोकेट जेबी माथर को सदस्य नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस पार्टी ने इन नियुक्तियों के जरिए चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है और संगठन को मजबूत करते हुए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति बनाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित