तिरुवनंतपुरम , दिसंबर 28 -- उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन केरल के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां पहुंचेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री राधाकृष्णन सोमवार को शाम सात बजे यहां पहुंचेंगे। हवाई अड्डा पर पहुंचने के बाद वह शाम 7.20 बजे पालयाम एलएमएस परिसर में त्रिवेंद्रम महोत्सव 2025 में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। वह अपने दौरे के दौरान लोक भवन में रुकेंगे।
उपराष्ट्रपति 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे शिवगिरी, वर्कला में 93वें शिवगिरी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से तिरुवनंतपुरम लौट आएंगे और अपराह्न 12.05 बजे मार इवानियोस कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद उसी दिन अपराह्न 1.25 बजे तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तमिलनाडु के लिए रवाना हो जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित