नयी दिल्ली , जनवरी 23 -- केरल कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ यहां केरल विधानसभा चुनाव तथा अन्य मुद्दों को लेकर बैठक की जिसमें पार्टी के कई अन्य बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया।
श्री खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर खुद यह जानकारी देते हुए बताया कि केरल प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव तैयारी तथा अन्य मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित