नयी दिल्ली , फरवरी 02 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने केन्द्रीय बजट में प्रदूषण नियंत्रण के लिये आवंटित राशि में 209 करोड़ रुपये की कटौती को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह कटौती सरकार की प्रदूषण नियंत्रण को लेकर असंवेदनशीलता और प्राथमिकताओं की कमी को उजागर करती है।

श्री यादव ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि पिछले वर्ष देश भर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए 1300 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जिसे इस वर्ष घटाकर 1091 करोड़ कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी दिल्ली, जो दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल है, उसके लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को मात्र 35.26 करोड़ रुपये देना नाकाफी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित