रुद्रप्रयाग , अप्रैल 10 -- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारु कैंप के पास ग्लेशियर क्षेत्र से अचानक बर्फ आने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग का एक हिस्सा आंशिक रूप से अवरुद्ध हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारीनंदन सिंह रजवार ने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा घायल होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वर्तमान में क्षेत्र की स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है। थारू कैंप बड़ी लिनचोली से ऊपर स्थित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित