जयपुर , दिसंबर 18 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने केदारकंठा की बर्फीली चोटी पर तिरंगा फहराने के लिए जयपुर से रवाना हुए छह सदस्यीय दल को गुरुवार को यहां हरी झंडी दिखाई।

श्रीमती दिया कुमारी ने विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र से इस दल को रवाना करते समय टीम का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही साहस, देशभक्ति और युवाओं के जज़्बे का प्रतीक गौरवशाली एक पर्वतारोहण अभियान जयपुर से प्रारंभ हुआ। यह टीम हिमालय पर्वत की गढ़वाल रेंज में स्थित 12 हजार 600 फीट ऊंची बर्फीली केदारकंठा चोटी पर भारतीय ध्वज फहराने के संकल्प के साथ निकली है। मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में 25 दिसंबर को केदारकंठा की चोटी पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित