कोटा , दिसम्बर 15 -- राजस्थान में कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) शहरी नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निवारण, विभिन्न नागरिक सेवाएँ उपलब्ध कराने और जनहित से जुड़े मामलों के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से 16 से 24 दिसम्बर तक शहरी समस्या समाधान शिविर आयोजित करेगी।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इन शिविरों में पूर्व में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविरों, तत्पश्चात तीन नवम्बर से सात नवंबर तक आयोजित शहरी सेवा अनुवर्ती शिविरों के लंबित मामलों के साथ 18 अक्टूबर से दो नवम्बर और आठ नवम्बर से 16 दिसम्बर की अवधि में प्राप्त आवेदनों और नवीन आवेदनों का भी निस्तारण किया जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि इन शिविरों सड़क, स्ट्रीट लाइट, चौराहे, डिवाइडर, नालियों की मरम्मत, पट्टे, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, फ्रीहोल्ड पट्टे, हस्तांतरण सहित अन्य जनहित से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिये प्राप्त आवेदनों पर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित छूट एवं शिथिलताएँ प्रदान की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित