नयी दिल्ली , अप्रैल 28 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल महात्मा गांधी के नाम पर "राजनीतिक ढोंग" कर रहे हैं।

श्री यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सरकारी कार्यालयों से महात्मा गांधी की तस्वीरें हटाई गईं, जबकि अब केजरीवाल सत्याग्रह और गांधीवादी मूल्यों की बात कर रहे हैं। दिल्ली आबकारी नीति मामले में न्यायिक प्रक्रिया से बचने के लिए केजरीवाल और अन्य आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहे और इसे "सत्याग्रह" का नाम दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित