नयी दिल्ली , अप्रैल 28 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी(आप) को झूठ फरेब की पार्टी करार दिया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की निम्न स्तर की राजनीति से तंग आकर उन्होंने पार्टी छोड़ी है। श्रीमती मालीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि श्री केजरीवाल को ड्रामा करने की आदत है और यह आदत कोई आज की नहीं है, यह बहुत पहले से चली आ रही है। आज हालात यह है कि श्री केजरीवाल और उनकी पार्टी झूठ, फरेब और मक्कारी का उदाहरण बन गई है। अगर श्री केजरीवाल राजघाट पहुंचे ही गए हैं तो वहां बैठकर चिंतन कर लें कि आखिर वह करना क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था के साथ-साथ प्रधानमंत्री पर सवाल उठाना और निजी टिप्पणी करना आखिर किस तरह की राजनीति श्री केजरीवाल करना चाहते हैं। इन्हीं सबसे त्रस्त होकर मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित