जालंधर , दिसंबर 30 -- ) पंजाब के अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपाध्यक्ष राजेश बाघा ने मंगलवार को केंद्र सरकार से मांग की है कि बंगलादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए वहां की सरकार पर दबाव बनाए।
बंगलादेश में दीपू चंद्र दास के बाद अमृत मंडल उर्फ सम्राट और अनुसूचित जाति के हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या की सख्त निंदा करते हैं श्री बाघा ने कहा कि बंगलादेश में अनुसूचित जाति सामाज के हिंदूओं को लेकर जारी हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि बंगलादेश में हिंदूओं पर लगातार हो रहे हो रहे हमले और प्रताड़ना से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित