पटियाला , मार्च 13 -- पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित मोहिंद्रा ने केंद्र सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने खेल बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पंजाब को केवल 78.02 करोड़ रुपये ही आवंटित किए हैं जबकि गुजरात को 426-606 करोड़ रुपये का भारी-भरकम फंड दिया गया है।

श्री मोहिंद्रा ने 'खेलो इंडिया' योजना के तहत फंड के आवंटन पर शुक्रवार को सवाल करते हुए कहा, "2024 के पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत के 117 एथलीटों के दल में से 19 खिलाड़ी पंजाब के थे, जबकि गुजरात से केवल दाे खिलाड़ी थे। खेलों में पंजाब के इतने बड़े योगदान के बावजूद उसे नजरअंदाज किया गया है जबकि गुजरात को भारी-भरकम फंड दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित