समस्तीपुर , दिसंबर 17 -- समस्तीपुर रेल मंडल 'पेंशनर्स एसोसिएशन' के सचिव शिवेंद्र कुमार पाण्डेय ने केन्द्र सरकार की वर्तमान पेंशन नीति में किये गए बदलाव का विरोध किया और कहा कि यह कर्मचारी विरोधी है।

समस्तीपुर रेल मंडल 'पेंशनर्स एसोसिएशन' के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या मे सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वहन उपस्थित नेताओं और मंडल सचिव शिवेंद्र पाण्डेय ने कहा कि इस नीति के खिलाफ पूरे देश मे आन्दोलन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में समस्तीपुर मंडल के दरभंगा, सहरसा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं रक्सौल सहित अन्य स्थानों से बड़ी संख्या मे अवकाशप्राप्त रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित