नयी दिल्ली , जनवरी 20 -- केंद्र सरकार ने असम में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के प्रतिवेदनों के अनुसार मुक्त अनुदानों की 213.9 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय की मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह राज्य में इस मद के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अनुदान की पहली किस्त है। इससे वहां इन अनुदानों के लिए पात्र सभी 2,192 ग्राम पंचायतों, 182 प्रखंड पंचायतों और 27 जिला परिषदों को फायदा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित