हाजीपुर , अप्रैल 28 -- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
केन्द्रीय मंत्री श्री पासवान ने आज बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत सादुल्लापुर दबौली पंचायत के ग्राम खजवत्ता, वार्ड संख्या-13 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अग्निकांड प्रभावित 32 परिवारों के बीच गृह क्षति अनुदान मद में 8,000 रूपये प्रति परिवार की दर से चेक का वितरण किया ।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री पासवान ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित