दरभंगा , जनवरी 31 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय सचिव डॉ. गिरीश चंद्र शर्मा ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र एवं बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)सरकार में महिलाएं असुरक्षित है।
डॉ. गिरीश चंद्र शर्मा ने भाकपा की शताब्दी वर्ष गांठ पर पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं बिहार की राजग सरकार में महिलाएं असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी का देश की आजादी से लेकर विकास तक के सभी कामों में महत्वपूर्ण योगदान है। किसानों ,मजदूरों ,नौजवानों , मेहनतकशों, अकलियतों , दलितों ,सामाजिक ,आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से पिछड़ों के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 100 वर्षों का संघर्ष एवं बलिदान का एक लंबा इतिहास है ।
श्री शर्मा ने कहा किसमाज के निचले तबके के जीवन स्तर सुधरने के लड़ाई से लेकर संविधान में कानून बनाने तक की संघर्ष एवं आंदोलन के बदौलत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पेंशन , जमींदारी प्रथा समाप्ति कानून , बैंकों का निजीकरण समाप्ति करना , किसानों के लिए बटाईदारी, भूमिहीनों के वास की जमीन , बेरोजगारी समाप्त करने के लिए मनरेगा कानून , खाद्य सुरक्षा कानून , सूचना का अधिकार कानून सहित दर्जनों कानून कम्युनिस्टों के आंदोलन एवं संघर्ष का परिणाम है, लेकिन आज राजग के सरकार में मनरेगा, खाध सुरक्षा कानून सहित कई जनकल्याणकारी कानूनों के तौर मरोड़ के नाम बदलकर समाप्त करने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है।
डॉ. गिरीश ने 12 फरवरी को श्रमिकों, किसानों एवं मजदूरों सहित आम आवाम के सवालों जैसे बिजली बिल 2025 , मनरेगा, बीज बिल रद्द करने एवं अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित