मुरैना , अप्रैल 05 -- भारत सरकार के संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 6 अप्रैल को एक दिवसीय प्रवास पर मुरैना जिले के भ्रमण पर रहेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 6 अप्रैल को ग्वालियर से दोपहर 1:15 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3:00 बजे मुरैना जिले के ग्राम बमरौली पहुंचेंगे। यहां वे ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस-वे के स्थल निरीक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत श्री सिंधिया दोपहर 3:30 बजे बमरौली से पुनः ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित