चेन्नई , जनवरी 22 -- केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तमिलनाडु चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने सनातन धर्म पर नफरत भरे भाषण के लिए उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को राज्य मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है।
श्री गोयल ने अन्नाद्रमुक महासचिव एवं तमिलनाडु में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंंधन (राजग) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ईके पलानीस्वामी के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मद्रास उच्च न्यायालय ने भी इस मुद्दे पर श्री उदयनिधि के खिलाफ टिप्पणी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित