अंबिकापुर , फरवरी 17 -- छत्तीसगढ के अंबिकापुर में कृषि विभाग की जांच में महामाया कोल्ड स्टोरेज में बड़े पैमाने पर वित्तीय एवं प्रशासनिक गड़बड़ियां पकड़ी गई हैं। किसानों की ओर से मिली शिकायतों के बाद विभागीय टीम ने स्टोरेज पर छापा मारकर कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि संचालक के पास धान का भण्डारण बीज के रूप में करने का कोई वैध लाइसेंस नहीं है, जबकि यहां बड़ी मात्रा में धान, मक्का, सरसों और जीरा रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित