भोपाल, फरवरी 03 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कुसुम योजनाओं में किसानों द्वारा ली जा रही रुचि प्रदेश को नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आदर्श राज्य बनाने में सहायक होगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुससार मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मंगलवार को यहां मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभांश का चैक भेंट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित