कुशीनगर , अप्रैल 22 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिया है। पूरे जनपद में बुधवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान में बुधवार और बृहस्पतिवार को हीट वेव की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को घर से निकलते समय सावधानी बरतनी होगीकुशीनगर में सूरज की लगातार तपिश बढ़ रही है। बुधवार को आसमान साफ रहने की वजह से सुबह से ही तेज धूप निकली। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान दोपहर तक 40 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मौसम में सर्वाधिक गर्माहट बनीं रहेगी। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में तापमान में कमी आने की संभावना से इन्कार किया है।
इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया( कुशीनगर) के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित