कुशीनगर , मई 03 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एनएच हाईवे सलेमगढ़ मौजा गांव के पास राजस्थान के जयपुर से बंगाल के कूच बिहार जा रही डबल डेकर एसी बस में अचानक आग लगने के बाद दोनों चालक बस को समय रहते कूद कर भाग गए। देखते देखते कुछ ही मिनटों में बस आग का गोला बन गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने बहादुरपुर चौकी को सूचना दिया। पुलिस ने मौके पर पंहुच आग की भयावहता को देखते हुए सेवरही से फायर ब्रिगेड के गाड़ी को बुलाया। जहां दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बस खाली होने के नाते एक बड़ा हादसा टला। घटना शनिवार के आधी रात के 1:30 बजे की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित