म.प्र. कुलपति निवास कचरा नोटिस सागर , फरवरी 25 -- मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत सिविल लाइन क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान कुलपति निवास परिसर गौर भवन में कचरा जलाकर प्रदूषण फैलाते पाए जाने पर नगर निगम ने कुलपति को नोटिस जारी किया है।
स्वच्छता अधिकारी राजेश सिंह राजपूत ने बताया कि सिविल लाइन स्थित कुलपति निवास पर कचरा जलाया जा रहा था, जिससे पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है। यह कृत्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 का उल्लंघन है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत न करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित