चंडीगढ़ , मई 02 -- हरियाणा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में पांच मई को 'सशक्त नारी सशक्त समाज सशक्त राष्ट्र विषय पर संगोष्ठी और प्रदर्शनी आयोजित होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी करेंगे।

कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा ने अधिकारियों की बैठक में बताया कि प्रदर्शनी में देश, प्रदेश और कुरुक्षेत्र की उन महिलाओं की उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। करीब 50 पैनलों के माध्यम से इन महिलाओं की उपलब्धियों को चित्र सहित प्रस्तुत किया जाएगा।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित