हल्द्वानी , अप्रैल 11 -- उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और देव परंपरा की प्रतीक श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला देव दर्शन डोली यात्रा 28 अप्रैल को टिहरी के ढुंग गांव से शुरू होगी।

हल्द्वानी स्थित सत्यनारायण मंदिर में आज यात्रा के संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी ने जानकारी दी कि यह यात्रा 28 अप्रैल से शुरू होकर 25 मई तक चलेगी। शहर में शनिवार को इस यात्रा का कैलेंडर जारी किया गया।

यात्रा का संदेश लेकर हल्द्वानी आए श्री नैथानी ने बताया कि 28 अप्रैल को बाबा श्री विश्वनाथ-मां जगदीशिला की 27वीं यात्रा टिहरी के ग्राम ढुंग से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि यह डोली यात्रा गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक सभी 13 जिलों में घूमेगी और 25 मई को गंगा दशहरे के मौके पर इसका समापन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित