श्रीनगर , अप्रैल 06 -- जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक कैंप में अपनी सर्विस राइफल से गलती से गोली चलने के कारण घायल हुए हरियाणा के एक जवान की मृत्यु हो गयी। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि 20-25 साल की उम्र का यह जवान शनिवार रात हंदवाड़ा के लंगाते इलाके में सेना के कैंप में अपनी ही सर्विस राइफल से गलती से गोली चलने के कारण घायल हो गया था। उसे शुरू में इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी ) हंदवाड़ा ले जाया गया था, और बाद में बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल में भेजा गया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। इस घटना पर सेना की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित