भरतपुर , मई 08 -- राजस्थान में भरतपुर के बयाना थाना पुलिस ने फरार कुख्यात इनामी अपराधी शरबन उर्फ श्रवण पर 50 हजार रूपये का नकद इनाम घोषित किया है।
भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि अपराधी शरबन आपराधिक मामले में वांछित है। उसके विरूद्ध उत्तरप्रदेश में आगरा के मलपुरा पुलिस थाना में भी एक मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित